Ruchak Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल हर 45 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में वह कई बार वक्री चाल चलने लगते हैं, जिससे उन्हें एक राशि चक्र करने में करीब 22 महीने का वक्त लग जाता है। मंगल के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगल 27 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर तुला राशि से निलकर अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के अपनी स्वराशि में आने से वह रूचक नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। पंच महापुरुष योग में से एक रूचर राजयोग बनने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन तीन राशियों को अपार धन-संपदा, मान-सम्मान और शौहरत की प्राप्ति हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मंगल इस राशि के छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में रुचक राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आत्म विश्वास और साहस की वृद्धि होगी, जिससे आप खूब सफलता पा सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपार सफलता के साथ-साथ वेतन में वृद्धि मिल सकती है। कारोबार में भी खूब मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन वाहन चलाते समय बचें और किसी भी काम को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में रुचक राजयोग का निर्माण तीसरे यानी पराक्रम भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा, जिससे आप कई धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। काफी दान-पुण्य भी करेंगे। संतान की ओर से खुशियां प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कोई नया बिजनेस आरंभ करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। वाहन, घर या संपत्ति खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि में रूचक राजयोग लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। जमीन-जयदाद से जुड़े मामलों में आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। सरकारी विभागों में काम कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है।
ग्रहों के राजकुमार बुध माह में करीब दो बार राशि परिवर्तन करते हैं और जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर जरूर पड़ता है। ऐसे ही बुध जनवरी माह के अंत में शनि की राशि मकर में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। जानें किन राशियों की चमक सकती है किस्मत
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।