Mars Transit 2025 In Virgo : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर युति बनाकर अशुभ और शुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल गोचर कन्या राशि में 28 जुलाई को होने जा रहा है। मंगल के कन्या राशि में आने से कुजकेतु योग तो समाप्त हो जाएगा। लेकिन मंगल और राहु का षडाष्टक योग चालू हो जाएगा। मंगल और राहु दोनों ही क्रूर ग्रह कहलाते हैं। ऐसे में राहु और मंगल के षडाष्टक योग से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। वहीं धन फंस सकता है। वहीं फिजूल खर्चे हो सकते हैं। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…
10 साल बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में सफलता के योग
मीन राशि (Meen Zodiac)
षडाष्टक योग मीन राशि के जातकों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव में होने जा रहा है। इस समय व्यापार में कोई पुरानी साझेदारी खत्म हो सकती है। आपके अपने बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध थोड़े बिगड़ सकते हैं। वहीं जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं इस समय निवेश से बचें। साथ ही इस दौरान आपकी परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए षडाष्टक योग का बनना हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए अपने कार्यस्थल पर किसी से भी बहस या टकराव से बचें। ऑफिस की राजनीति से बचकर रहें वरना आपको ही नुकसान पहुंचेगा। वहीं अभी नौकरी बदलने से भी बचें। साथ ही वहीं गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको चोट- दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आपको मेहनत ज्यादा करनी पडेगी।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए षडाष्टक योग प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको कुछ फिलूज खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं इस दौरान अपने खानपान का विशेष ख्याल रखें क्योंकि, आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। वहीं इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।