Mangal Gochar 2025 In Kanya Rashi: वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 जुलाई की रात ग्रहों के सेनापति मंगल कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को अग्नि तत्व और क्रूर ग्रहों में गिना जाता है, जो ऊर्जा, साहस और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल कमजोर स्थिति में हो उसे स्वास्थ्य, रिश्तों और धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जब मंगल अपनी राशि बदलते हैं, तो कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार मंगल का गोचर किन राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मंगल का कन्या राशि में गोचर मिथुन राशि वाले जातकों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको अचानक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला न लें। इस समय किसी भी बड़े निर्णय को टालना उचित रहेगा। भूमि-भवन या वाहन से जुड़ा कोई बड़ा मामला हो सकता है। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार के दिन मसूर दाल और तांबे के बर्तन का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

मंगल का गोचर कुंभ राशि वाले जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। संतान पक्ष से संबंधित कोई चिंता भी सामने आ सकती है। इस दौरान शेयर बाजार या सट्टा जैसे जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मंगल का गोचर मीन राशि वाले जातकों के लिए कुछ तनावपूर्ण स्थिति लेकर आएगी। इस दौरान आप अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, क्योंकि आपके शब्द किसी करीबी को आहत कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल में अशांति या गलतफहमियां हो सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। किसी पुराने लेन-देन को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। इस समय आपको धैर्य और विवेक से काम लेना चाहिए। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।