Mangal Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 12 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जहां पर वह 12 मई 2025 को सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक मौजूद रहेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान  कारोबारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी, जिससे उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वहीं जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनके मुनाफे में इजाफा होगा। वहीं दुकानदारों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नए वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस दौरान प्रापर्टी के लेन- देन से लाभ हो सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपकी कार्यकरने की शैली में निखार होगा। वहीं । युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारियों की रुकी हुई डील्स पूरी हो सकती हैं, जिससे उनके कारोबार को नई दिशा मिलेगी। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय मैरिड कपल के रिश्तों में मधुरता आएगी और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। साथ ही इस अवधि में  नौकरीपेशा जातक समय पर टारगेट पूरा कर लेंगे, जिसके बाद बॉस उनके वेतन में बढ़ोतरी करने के बारे में सोच सकते हैं। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025