Ruchak Yog In Meen: ग्रहों के सेनापति और भुमि पूत्र मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में मंगल जातकों के अंदर साहस, आत्मविश्वास, ऊर्जावान, आत्म-प्रेरित और दृढ़ निश्चय भरते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल इन समय धनु राशि में विराजमान है। वहीं 5 फरवरी को मंगल अपनी उच्च राशि मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के मकर राशि में प्रवेश करने से रूचक नामक योग का निर्माण हो रहा है। यह योग काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस योग के बनने से किन राशियों को होगी अपार धन-दौलत की प्राप्ति…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रूचक योग का निर्माण तक होता है जब मंगल अपनी उच्च राशि मकर या फिर अपनी राशि मेष या वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं। इस योग के बनने से जातकों को अपार धन की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में मंगल दसवें भाव में विराजमान है। ऐसे में रूचक योग इसी राशि में बनने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार धन-संपदा की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पेशेवर जीवन में किए गए प्रयासों में भी सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही आपके अंदर नेतृल् की क्षमता बढ़ेगी। करियर में आने वाली हर समस्या समाप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो वह मजबूत होगी। इसके साथ बी बचत करने में कामयबा हो सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में धन अर्जन करने में कामयाब हो सके हैं। इसके साथ ही अपने लक्ष्य को पाने में भी सफल होंगे। रिश्तों की बात करें, तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिश्ते में तालमेल बनी रहेगी। रिश्ता आपका सुखद रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
इस राशि में रूचक योग ठे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही लंबे समय से चला आ रहा रोग खत्म होगा। नौकरी से लेकर व्यापार में खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार या फिर ऑफिस के काम के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। इससे आने वाले समय में आपको अवश्य लाभ मिलेगा। इसके साथ ही धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार की शुरुआत करना अच्छा होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में रूचक योग दूसरे भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब तरक्की के साथ धन लाभ होगा। विदेश में करने वाले लोगों को अपार सफलता मिल सकती है। करियर की बात करें, तो नए अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए थोड़ा सा सजग रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की गलतफहमी से आपका काम बिगड़ सकता है। इसके साथ ही आपकी निजी जीवन काफी अच्छा साबित हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।