Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल को नवग्रह में से काफी शक्तिशाली माना जाता है। ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय मंगल वृषभ राशि में विराजमान है। जहां पर गुरु बृहस्पति के साथ युति हो रही है। ऐसे में इसका प्रभाव काफी अधिक बढ़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को पराक्रम, साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी होने से व्यक्ति साहसी, आत्मविश्वास से भरपूर होने के साथ किसी से घबराता नहीं है और सही तरीके से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। मंगल अत्यंत श्रेष्ठ फल प्रदान करेंगे। लेकिन कोई भी ग्रह तभी पूरा फल देता है जब वह पूर्ण युवा हो यानी उसका अशंबल 12 से 18 डिग्री तक हो। बता दें कि मंगल 31 जुलाई से मंगल महाबली हो रहे हैं। ऐसे में 9 अगस्त तक कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। अगले 10 दिन तक मंगल युवा अवस्था में रहेंगे। ऐसे में पूरा-पूरा फल देंगे। आइए जानते हैं मंगल के महाबली होने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये अवधि काफी अच्छी जाने वाली है। इस राशि में के जातकों को विदेश यात्राओं का सुख प्राप्त हो सकता है। इसके अलाव विदेशी संबधी जो कार्य अभी तक रुके हुए , तो वह अब पूरे होंगे। इसके साथ ही आयात-निर्यात का काम अच्छा रहेगा। विदेशों से इस राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों को बिजनेस में कई बड़े ऑफर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आगामी समय में आप देश-विदेश की यात्राएं कर सकते हैं। मंगल और गुरु के बारहवें भाव में होने से इस राशि के जातकों को हर एक समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किस्मत का साथ मिलने से आपके सभी रुके काम पूरे हो जाएंगे। पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगा। संतान सुख मिल सकता है। इसके साथ ही नए रिश्ते बन सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

महाबली मंगल सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। भाग्य के स्वामी होने पर मंगल 10वें भाव में विराजमान है। पिता-माता के साथ या परिवार के साथ चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो सकता है। मंगल शनि की दृष्टि से बाहर आ चुके हैं। ऐसे में गुरु के साथ मंगल के होने से आपको कई गुना अधिक फल देंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके अलावा मंगल की दृष्टि पंचम भाव में पड़ रही है। ऐसे में छात्रों को विशेष लाभ मिलने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएगाी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। नई नौकरी के साथ पदोन्नति के साथ खूब वेतन में वृद्धि होगी। आपको जबरदस्त करियर ग्रोथ देखने को मिलेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का महाबली होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मंगल और गुरु के अष्टम में एक साथ होने से आपको अत्यंत शुभ देने वाला है। ऐसे में विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और बेवजह के खर्च से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। इसके साथ ही गुप्त संबंधों से भी लाभ मिलेगा। नए जोश, उत्साह का संचार होगा, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तै.ारी कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।