Mangal Gochar 2024: नवग्रहों में से मंगल को  बहुत ही ज्यादा पावरफुल ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब मंगल राशि परिवर्तन करते हैं, जो हर राशि के जातकों के जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल को दोस्त, पति, भूमि पुत्र, प्रॉपर्टी, कृषि भूमि, साहस, पराक्रम , शौर्य, ऊर्जा का कारक माना जाता है। साधारण शब्दों में कहे, तो अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर होती है, तो साहस, आत्मविश्वास की कमी आती है, जिससे वह हर एक चुनौती को पार नहीं कर पाता है और हार जाता है। लेकिन मंगल के मजबूत होने से हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब खुशियां लाता है। बता दें कि अगस्त माह में मंगल अपने शत्रु ग्रह की राशि मिथुन राशि में प्रवेश कर गए थे और अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। लेकिन 16 सितंबर को मंगल का अंशबल 12 डिग्री होगा। ऐसे में मंगल पूर्ण युवा अवस्था में होंगे। ऐसे में वह हर राशि के जातकों को पूरा फल देंगे। इसके साथ ही मंगल राहु के नक्षत्र आर्द्रा नक्षत्र में विराजमान है। इसके साथ ही इस राशि में गुरु दूसरे भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में मंगल को गुरु और राहु का भी संपूर्ण फल मिलेगा, जिससे कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकते हैं। शत्रु का राशि मिथुन में गोचर करते हुए भी मंगल को गुरु के साथ राहु का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे ग्रहों के सेनापति के बल में किसी भी प्रकार की कमी देखने को नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं मंगल के महाबली होने से किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है…

मकर राशि (Makar Zodiac)

मंगल युवा अवस्था में होकर छठे भाव में विराजमान है। ऐसे में मंगल को गुरु का भी बल प्राप्त है। जिसके कारण इस राशि के जातकों को पूरा फल मिल सकता है। मंगल को छठे भाव में होने के कारण ये काफी अच्छा फल दे सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव, डिप्रेशन आदि से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।  मंगल छठे भाव में होने के कारण नौकरी में भी खूब लाभ मिलने वाला है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही ट्रांसफर के भी योग बन रहे हैं। प्रतियोगी के क्षेत्र में खूब सफलता हासिल हो सकते हैं। छात्रों को भी खूब सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस या फिर नौकरी के कारण आपको विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है।  बिजनेस में आपको खूब लाभ मिल रहा है।  मंगल की दृष्टि भाग्य भाव में पड़ने के कारण किस्मत साथ मिलेगा। इसके अलावा नवम भाव में दृष्टि होने से पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए महाबली मंगल काफी लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। इस राशि में मंगल पंचम भाव में गोचर किया है। इस राशि में मंगल की दृष्टि आठवें, ग्यारहवें और बारहवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मंगल का काफी अच्छा फल देखने को मिलने वाला है। छात्रों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। छात्रों के अंदर ऊर्जा, उत्साह, उमंग और एकाग्रता की बढ़ोतरी होगी। जिन छात्रों का मन पढाई से भटक रहा था, तो अब उन्हें काफी लाभ मिल सकता है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा पाने का भी अवसर मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। आप अपने करियर और बिजनेस को लेकर नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। मेहनत के बल में आप खूब लाभ मिलने वाला है।  विदेश जाने के सपने पूरे हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल होगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मंगल का गोचर इस राशि में सप्तम भाव में है। इसके साथ ही मंगल की दृष्टि  दशम, लग्न और धन भाव में पड़ेगी। ऐसे में मंगल का महाबली होना इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई बड़े फैसले ले सकते हैं। बिजनेस पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन वाणी पर जरूर संशय रखें, वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन अपने क्रोध का ध्यान रखें। दशम भाव में दृष्टि होने के कारण इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा। मंगल के प्रभाव से कार्यस्थल पर अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके साथ ही आपको उच्च स्तर की सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आप अपने परिवार और कुल का नाम रोशन करेंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। पैसों की बचत करने में भी कामयाब होंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024