Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। नवग्रह में मंगल को काफी शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। मंगल को ग्रहों का सेनापति के अलावा साहस, ऊर्जा,पराक्रम,भाई भूमिका आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि अगस्त माह में मंगल मिथुन राशि में प्रवेश कर गए थे और अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इसी बीच 16 सितंबर को मंगल का अंशबल 12 डिग्री होगा। इस अंशबल में मंगल पूरी तरह से युवा होंगे। शत्रु राशि में होने के बावजूद मंगल के युवा होने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। अगर आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत है, तो उसके जीवन में भी काफी अधिक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में मंगल के महाबली होने से किन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
मंगल का गोचर आपकी कुंडली के धन के भाव यानी दूसरे में है। बारहवें, सातवें भाव में स्वामी होकर धन के भाव विराजमान है। ऐसे में मंगल आपके लिए आपकी लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। मंगल आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा अधिक होगी। ऐसे में आपके आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही धन की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पहले किए गए निवेश से अब आपको लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिल सकता है। इस समय आपकी बड़ी इच्छाएं और सपने मंगल के प्रभाव से पूरे कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और अपने परिवार के ऊपर धन खर्च होंगे। पंचम भाव में दृष्टि होने के शिक्षा के क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। संतान के अच्छे भविष्य आदि को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। लव लाइफ के लिए मंगल का युवा होना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल काफी परिवर्तन लेने वाले हैं। इस राशि में ग्यारहवें के भाव में मंगल बैठे हुए हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। धन संबंधी चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। पहल किए गए किसी निवेश से अब आपको काफी लाभ मिल सकता है। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से खुशियां आ सकती है। धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में मंगल सातवें भाव में विराजमान है। ऐसे में मंगल का युवा होना इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को करियर के साथ-साथ बिजनेस में खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही आपको अपार धन संपदा की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल में भी आपका दिन अच्छा जाने वाला है। दशम भाव में दृष्टि होने के कारण इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा। इसके अलावा को उच्च स्तर की सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आप अपने परिवार और कुल का नाम रोशन करेंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।