ग्रहों के राजा मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और उनके राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, पराक्रम, साहस और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में पड़ने वाला है। अक्टूबर माह की बात जल्द ही मंगल अपनी नीच राशि कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल के अपनी नीच राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आइए जानते हैं मंगल के कर्क राशि में जाने से किन राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें…

द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 20 अक्टूबर 2024 की दोपहर 03 बजकर 04 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। अपनी नीच राशि में आने से इन राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है और धन हानि के भी कई योग बन रहे हैं। इसके साथ ही सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन करना अनुकूल साबित नहीं होगा। धन हानि के काफी अधिक योग बन रहे हैं। व्यापार में भारी नुकसान हो सकता है। जीवन में कई मुश्किलों का आगमन हो सकता है। कार्यस्थल में आप किसी बात को लेकर काफी परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही वरिष्ठों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए बेकार की बहस करने से बचना चाहिए। व्यापार में भी हानि के काफी अधिक योग बन रहे हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। ऐसे में बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। रिश्तों को लेकर थोड़े भावुक हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सतर्क रहें।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपके धन भाव में मंगल नीच होकर बैठा है। इसलिए किसी प्रकार का फ्रॉड संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। माता-पिता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। संतान की और से भी परेशान नजर आ सकते हैं। बच्चों को सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में हानि मिलने के योग बन रहे हैं। इसलिए किसी भी प्रकार का निर्णय सोच समझकर लें, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि में मंगल पांचवें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का निर्णय थोड़ा सोच-समझकर लें, जिससे किसी भी प्रकार की समस्य़ा का सामना न करना पड़ें। काम के बोझ में दबे हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि काम के चक्कर में कुछ गलतियां कर सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इससे आप लोगों के बीच अनबन हो सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं। लेकिन धन के मामले में थोड़ा परेशान रह सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024