Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय सूर्य अपनी स्वराशि सिंह राशि में विराजमान है। इसके साथ ही गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। इसके अलावा ग्रहों के सेनापति मंगल 26 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। ग्रहों का ये गोचर कुछ राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। 26 अगस्त से 15 सितंबर के बीच गुरु, सूर्य और मंगल का एक ऐसा संयोजन बनने वाला है, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। दूसरी ओर मंगल अपने नक्षत्र मृगशिरा में विराजमान है। इसके साथ ही गुरु भी इसी नक्षत्र में विराजमान है। ऐसे में ये कई गुना अधिक बलशाली है। मंगल, शुक्र और सूर्य परम मित्र है। आइए जानते हैं सूर्य, मंगल और गुरु का गोचर किन राशियों की किस्मत को चमका सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु, मंगल और सूर्य राशि का ग्रह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव यानी पराक्रम भाव में सूर्य पंचम भाव में है और सूर्य की सीधी दृष्टि शनि पर पड़ रही है। गुरु तीसरे भाव विराजमान है। तीनों ग्रह मित्र होने के कारण इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। करियर के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा। सूर्यदेव की कृपा से आपके काम की सराहना की जाएगी। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति हो सकती है। छात्रों को भी लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। शेयर मार्केट, सट्टेबाजी आदि के द्वारा आपको अब अच्छा धन लाभ मिल सकता है। बिजनेस में किए गए परिवर्तन से आपको अब लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि कुंडली के धन भाव में विराजमान है। इसके साथ ही गुरु पंचम भाव मंगल छठे औ सूर्य अष्टम भाव में विराजमान है। ऐसे में मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। सूर्य इस राशि में विपरीत राजयोग बना रहे हैं। ये योग काफी अद्भुत माना जा रहा है। इस राशि में शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ मिलने वाला है। बिजनेस में कहीं पर पैसा फंसा है, तो वह अब वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। गुरु और मंगल के माध्यम से इस राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को भी लाभ मिलने वाला है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। संतान की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। मंगल की दृष्टि बारहवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में जो जातक विदेश जाने की इच्छा कर रहे हैं उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही विदेश में चल रहे व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि की बात करें, तो इस राशि में मंगल भाग्य के भाव में, गुरु अष्टम भाव में और सूर्य लाभ भाव में है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अत्यंत लाभ मिलने वाला है। मंगल और गुरु मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान है। छठे भाव के स्वामी होकर गुरु अष्टम भाव में हैं, तो विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। शनि इस राशि के पंचम भाव में विराजमान है। शादी में आने वाली हर एक रुकावट दूर होगा। ऐसे में अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। व्यापार में लगातार आ रही रुकावटें समाप्त होगी और वह अब तेजी से मुनाफा दे सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही धन के संचय करने में भी कामयाब होंगे।  सूर्य की कृपा से आपको समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपको कई तरह के दोषों से मुक्ति मिल सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024