Mars Transit In Capricorn: फरवरी माह में कई ग्रह गोचर कर रहे हैं। ऐसे में ग्रहों के सेनापति और भूमि पुत्र मंगल भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस समय वह धनु राशि में विराजमान है और आने वाली 5 फरवरी को रात 9 बजकर 7 मिनट पर अपनी उच्च राशि मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के शनि की राशि में प्रवेश करने से कई राशियों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मंगल के मकर राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा लाभ

मंगल का ये गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि मंगल को महत्वाकांक्षा का ग्रह माना जाता है। ऐसे में मकर राशि में जाने से जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ अपनी एक पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में मंगल दशम भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातक विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्धि पा सकते हैं। इसके साथ ही आय की बढ़ोतरी के साथ नई संपत्ति, वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा। इसके साथ ही पेशेवर जीवन भी काफी अच्छा जाने वाला है। आपके करियर में आने वाली समस्याएं  अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इसके साथ ही आप कई जिम्मेदारियों को निभाने के साथ नेतृत्व करते हुए नजर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो वह भी मजबूत रहने वाली है। निजी जीवन भी अच्छा रहेगा इसके साथ ही पार्टनर के साथ कई घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। लेकिन  इस राशि के जातकों को सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में मंगल चौथे भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। माता, वाहन और संपत्ति आदि का ये भाव कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों की पेशेवर जीवन अच्छा जाने वाला है। मेहनत और लगन का लाभ मिलेगा। ऐसे में आपको उन्नति के साथ पदोन्नति मिल सकती है आर्थिक स्थिति की बात करें, तो लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार करने वालों को भी सुनहरा अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही कोई बड़ी डील साइन होने के साथ खूब पैसा कमाने में कामयाब हो सकते हैं। रिश्तों को लेकर थोड़ा  सजग रहना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Zodiac)

इस राशि में मंगल महाराज तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के साथ खूब धन लाभ मिलेगा। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। इसके साथ ही वरिष्ठों के सहयोग से अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। काम के सिलसिले में छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। ये यात्राएं आपके करियर के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।