Dhan Lakshmi Rajyog: ग्रहों के सेनापति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। मंगल को आत्मविश्वास, साहस, एकाग्रता आदि का कारक माना जाता है। जिस तरह शरीर में खून की अहमियत होती है। उसी तरह मंगल नवग्रह में महत्व रखता है। भूमि पुत्र मंगल के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अमवश्य़ पड़ता है। बता दें कि इस समय मंगल अपनी नीच राशि कर्क राशि में विराजमान है। ऐसे में मंगल के नीच राशि में आने से की राजयोगों  का निर्माण कर रहे हैं। मंगल शनि और चंद्रमा के साथ नीच भंग राजयोग बना रहे हैं, तो ऐसे में मंगल का सकारात्मक प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है। इसके अलावा मंगल के कर्क राशि में आने से धनलक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं धनलक्ष्मी योग बनने से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है…

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए धनलक्ष्मी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मंगल इस राशि में नौवें भाव यानी भाग्य के भाव में  मंगल विराजमान है। ऐसे में धनलक्ष्मी राजयोग इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे सकते हैं। इसके साथ ही राहु भी पांचवें भाव में महाबली होकर विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की खुशियों का आगमन हो सकता है। शनि की ढैय्या के कारण चल रही समस्य़ाएं हो रही है, तो वह थोड़े अब कम हो सकता है। ये आपके व्यक्तिव्य को बदलने का मौका दे सकता है। करियर, बिजनेस के क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। लव लाइफ में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त होगी। अब एक-दूसरे के बीच प्रेम-समर्पण बढ़ेगा। अब भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे शेयर मार्केट के द्वारा खूब पैसा कमा सकते हैं। मंगल छठे भाव के स्वामी होकर नौवें भाव में विराजमान है, ऐसे में संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके साथ ही करियर के पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मंगल इस राशि स्वामी है और चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। खर्चों में कमी आने वाली है। इसके साथ ही आप आप आत्म मंथन करेंगे, जिससे आप अपने खर्चों के साथ-साख खुद पर ध्यान देंगे। आय के स्त्रोत खुलेंगे। अचानक धन लाभ के योग बन रहे है। आपकी बुद्धि ज्यादा से ज्यादा धन कमाने में रहेगी। इसके साथ ही निवेश करने से आपको खूब लाभ मिलने वाली है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कामों में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही राहु की कृपा से आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही जो लोग विदेश में है, तो उन्हें खूब लाभ और तरक्की मिलेगी। घर का सदस्य लंबे समय से बीमार है, तो अब उसे लाभ मिल सकते हैं। आयात-निर्यात के व्यापार में लाभ मिल सकता है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आदि मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस कुंडली में मंगल आठवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी काफी चांसेस नजर आ रहे हैं। जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्या अब समाप्त हो सकता है। आपको स्थितियां अपने नियंत्रण में नजर आएंगे। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। पिछले समय की गई गलतियों को सुधारने का समय है। भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। घर में चली आ रही वाद-विवाद समाप्त हो सकता है।  राहु के चौथे भाव में होने से घर, वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि करने वाल काम करेंगे। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024