Mangal Gochar In Kark: ग्रहों के सेनापति मंगल को नवग्रह में से बहुत ही खास माना जाता है। मंगल को आत्मविश्वास, साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भाई, भूमिका आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। नवग्रह में से मंगल को सबसे ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। इस समय मंगल मिथुन राशि में विराजमान है लेकिन दिवाली से पहले यानी 20 अक्टूबर को वह राशि परिवर्तन करके कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के चंद्रमा की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। अगर आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत है, तो आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं मंगल के कर्क राशि में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, भूमिपुत्र 20 अक्टूबर 2024 की दोपहर 02 बजकर 46 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहा है और साल 2025 की 21 जनवरी को यह राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

वृषभ राशि

इस राशि में मंगल सातवें और बारहवें भाव के स्वामी है और वह कर्क राशि में प्रवेश करके तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं अब सफल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी के कारण आपको स्थान बदलना पड़ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ हो सकता है। आप अपनी रणनीति से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पर्याप्त धन कमाने के साथ संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। मंगल के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि

इस राशि के लग्न भाव में मंगल रहने वाले हैं। इस राशि के पांचवें और दसवें भाव के स्वामी मंगल है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। करियर के क्षेत्र में आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार की बात करें, तो स्टॉक के माध्यम से काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको काफी मुनाफा होगा। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। पार्टनर के सामने आप अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024