Mangal Gochar 2024 Positive Effects: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल दिवाली से पहले राशि परिवर्तन करने वाले हैं। दरअसल, मंगल 20 अक्टूबर 2024 को दोपहर 03 बजकर 04 मिनट पर अपनी नीच राशि कर्क में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष की मानें तो मंगल का गोचर कुछ राशियों का भाग्य बदल सकता है। इन राशियों के लिए यह गोचर शुभ चिंतक बनकर आएगा। आइए जानते हैं कहीं इन लकी राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं।

कर्क में मंगल गोचर 2024: इन 4 राशिवालों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

मेष राशि (Mesh Rashi)

कर्क में मंगल गोचर से मेष राशि वाले जातकों को लाभ मिलने वाला है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। विदेश जाने की चाह रखने वाले लोगों को इच्छा पूरी हो सकती है। मंगल गोचर के दौरान आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। आप हर चुनौतियों को पार कर लेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

मंगल का गोचर सिंह राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायी हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी खोज रहे लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला राशि (Tula Rashi)

  1. 20 अक्टूबर से तुला राशि वाले जातकों की लॉटरी लगने वाली है। आपके लिए मंगल गोचर शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा हैं तो आपके आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर बॉस आपसे खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

मंगल का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वाले जातकों की किस्मत बदल सकता है। इस दौरान आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। नया बिजनेस या कोई नया काम शुरू करने के लिए यह समय शुभ है। मन के मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

    मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
    मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
    सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
    तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
    धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
    कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024