Mangal Gochar In Aries: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, शौर्य, प्रापर्टी, क्रोध और वीरता का कारक माना जाता है। साथ ही इनको ग्रहों का सेनापति भी माना गया है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है, तो इन राशियों पर विशेष असर पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 1 जून को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन राशियों को धन- संपत्ति में लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी राशि से लग्न भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ हासिल हो सकता है। शुभचिंतकों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे और अप्रत्याशित आय होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस दौरान आप कोई प्रापर्टी का लेन- देन कर सकते हैं। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी, मेडिकल और खान- पान से संबंधित काम करते हैं, उनको इस अवधि में विशेष लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलेगा। साथ ही आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं इस समय छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं अच्छे नंबर आ सकते हैं। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।