Mars Transit 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। साहस और पराक्रम के कारक मंगल के राशि परिवर्तन करने से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ता है। बता दें कि इस समय मंगल मकर राशि में विराजमान है। वहीं, 15 मार्च को मंगल शाम 6 बजकर 22 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि में पहले से ही शनि ग्रह विराजमान है। ऐसे में शनि और मंगल की युति इस राशि में हो रही है। जब मंगल की किसी पापी या क्रूर ग्रह से युति होती है, तो कुछ राशियों को लाभ, तो कई राशियों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं मंगल के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में मंगल एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्यार के मामले में नई शुरुआत कर सकते हैं। इसके साथ ही घर में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के काफी अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। इसके साथ ही नौकरी में भी कई अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि (Singh Zodiac)
इ राशि में मंगल सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। विवाह आदि मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को उनका मेहनत और लगन का फल अब मिलेगा। कानूनी मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस की बात करें, तो साझेदारी में किए गए व्यापार में लाभ हो सकती है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि में मंगल लग्न भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातक कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इसके साथ ही व्यापार और कार्यक्षेत्र में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही वाहन, घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नए घर में निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं भी समाप्त हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
