Maha Bhagya Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा एकलौता ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चलते हैं। वह एक राशि में करीब ढाई दिन ही रहते हैं। ऐसे में वह हर 15 दिन में दोबारा इसी राशि में आ जाते हैं। इस कारण चंद्रमा की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती हैं। जिसके कारण कुछ शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही दिसंबर माह में मंगल और चंद्रमा की युति होने वाली है, जिससे महाभाग्य नामक राजयोग का निर्माण होगा। इसे मंगल-चंद्र युति भी कहा जाएगी। इस योग के बनने से जातकों को वित्तीय लाभ के साथ हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बनते हैं। आइए जानते हैं महाभाग्य योग बनने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 17 दिसंबर को शाम 6 बजकर 47 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 20 दिसंबर तक रहने वाले हैं। बता दें कि मंगल वक्री अवस्था में कर्क राशि में ही विराजमान है। ऐसे में मंगल और चंद्रमा की युति कुछ राशि के जातकों के लिए फलदायी हो सकती है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के चतुर्थ भाव में महाभाग्य का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों का परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और उनकी सुरक्षा को लेकर काफी सजग होंगे। माता के साथ अच्छा संबंध स्थापित हों। परिवार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। सुख-सुविधाओं की वृद्धि देखने को मिलने वाली है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आप अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी, टेक्नोलॉजी, चिकित्सा से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में मंगल और चंद्रमा की युति नौवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। आपको नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में आपके द्वारा बनाई योजनाओं के द्वारा खूब लाभ कमा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आप खूब पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। गुरु का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में मंगल और चंद्रमा की युति ग्यारहवें भाव में होने वाली है। ऐसे में महाभाग्य योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा हो सकता है। लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल अब आपको मिल सकता है। पर्याप्त मात्रा में आप धन कमाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने साथी से दिल खोलकर बातें शेयर कर सकते हैं। इससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।