Parivartan Yog: ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। मंगल को साहस, आत्मविश्वास, दृढ़ता, उत्साह आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन करने का असर  12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ने हाल में ही गुरु की राशि यानी मीन राशि में प्रवेश किया है। ऐसे में राहु के साथ युति से अंगारक योग बना रहा है। इसके अलावा ‘परिवर्तन योग नामक एक शक्तिशाली योग का भी निर्माण हो रहा है। इस समय मंगल गुरु की राशि और गुरु मंगल की राशि में विराजमान है। ऐसे में परिवर्तन राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से कई राशि के जातकों लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों की चमक सकती हैं…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, परिवर्तन राजयोग का तब निर्माण होता है जब ग्रहों के स्वामी भाव एक दूसरे से संयुक्त रूप से आदान-प्रदान होता है। दोनों ग्रह एक दूसरे-दूसरे के भावों में होते हैं।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

परिवर्तन राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि में मंगल नवम भाव में विराजमान है। इस भाव के स्वामी गुरु है और मंगल के स्वामी भाव दसवें में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन्य धान्य की बढ़ोतरी होगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में बढ़-चढ़कर धार्मिक कामों में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। पदोन्नति के साथ अन्य लाभ के कई मौके मिलेंगे। अधिक मेहनत करने के साथ-साथ अपने सिद्धांतों पर कभी-कभी समझौता करना पड़ सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। विदेश आदि में किए जा रहे हैं व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आप अपनी कमाई से संतुष्ट हो जाते हैं।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि में मंगल पांचवें भाव में विराजमान रहेंगे। इस भाव के स्वामी गुरु है। ऐसे में वृश्चिक राशि के जातकों को भी परिवर्तन योग का काफी लाभ मिलने वाला है। अगर आपका विदेश में व्यापार है या फिर विदेश के माध्यम से आपको खूब धन लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए भी ये योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। विदेश में नौकरी करने का सपना सजाएं जातकों को लाभ मिल सकता है। करियर में एक ऊंची उड़ान भर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही बिजनेस में विस्तार करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो उसमें भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

परिवर्तन योग इस राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में मंगल चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में विराजमान है, जिसे देवताओं के गुरु बृहस्पति का स्वामी माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। व्यवसाय में भी किसी न किसी तरह से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। लेकिन थोड़ा संभलकर रहें। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। संपत्ति, वाहन खरीदने की चाहत पूरी हो सकती है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।