Mangal Gochar 2024 Positive Impact: द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह करवा चौथ के दिन यानी 20 अक्टूबर 2024 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। दरअसल, मंगल 20 अक्टूबर 2024 की दोपहर 03 बजकर 04 मिनट पर अपनी नीच राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि कर्क राशि मंगल की नीच राशि मानी जाती है। मंगल शौर्य, साहस, भूमि, रक्त, क्रोध, पराक्रम, शक्ति आदि के कारक माने जाते हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए मंगलकारी साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इन लकी राशियों में आपकी राशि शामिल है या नहीं।
मंगल का गोचर इन 4 राशियों के लिए शुभ Mangal Gochar 2024 Positive Impact)
मेष राशि (Mesh Rashi)
मंगल का गोचर मेष राशि वाले जातकों के तीसरे भाव में होने जा रहा है। यह गोचर आपके साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। इस दौरान आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आप अपने विकास के लिए समय निकालेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर 11वें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान सिंह राशि के जातकों की इनकम में वृद्धि हो सकती है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस दौरान आप एक से अधिक स्रोतों से धन कमा सकते हैं। निवेश के मामले में भी यह समय आपके लिए काफी फलदायी साबित हो सकता है। करियर में कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है। इस दौरान आय के नए स्रोत खुलेंगे। आप धन की बचत करने में सफल होंगे। पुराने निवेश से आपको लाभ मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिल सकता है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन मिल सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर 5वें भाव में हो रहा है, जो उच्च शिक्षा और लव मैरिज के लिए शुभ संकेत देता है। इस समय में आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। जो लोग लव मैरिज करना चाहते हैं, उन्हें इस दौरान अपने परिवार से मंजूरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपका दिन अच्छा जाएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
