Mangal Gochar 2023: ग्रहों के सेनापति मंगल को साहसी, फुर्ती, कार्योन्मुख आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल के स्थिति में परिवर्तन करने से हर राशि के जातकों के जीवन पर असर पड़ सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,मंगल सूर्य की राशि सिंह राशि में 01 जुलाई 2023 की देर रात 01 बजकर 52 मिनट पर प्रवेश करने वाले हैं। मंगल के इस गोचर से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा और राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानिए मंगल के गोचर करने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

मंगल के गोचर से इन राशियों को मिल सकता है लाभ

मिथुन राशि

मंगल मिथुन राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ उच्च पद मिल सकता है। वही, जो नई नौकरी की तलाश है उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। तीसरे भाव में बैठा मंगल आपकी सेहत के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

कर्क राशि

इस राशि में मंगल दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में व्यापार में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति मिल सकती है। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि में मंगल पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। लग्न भाव में गोचर होने के कारण हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। करियर में तरक्की मिल सकती है। व्यापार में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कुछ प्रोजेक्ट में सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर बस थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

इस राशि में मंगल दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे, तो उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन अब हो सकता है। व्यापार में लाभ ही लाभ मिलने के पूरे आसार है।