Ruchak Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ऐसे में कई ग्रहों की युति होती है, तो किसी भाव में जाने से शुभ या अशुभ राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे ही भूमि पुत्र और ग्रहों के सेनापति मंगल 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए थे, जहां पर 27 दिसंबर 2023 तक रहेंगे। मंगल के अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि में जाने से रूचक नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये योग काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर जरूर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनके जीवन पर अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आइए जानते है रूचक राजयोग बनने से किन्हें मिलेगा लाभ…

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

मंगल मे अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि में लग्न भाव में प्रवेश किया है। ऐसे में रूचक योग इस राशि के जातकों के जीवन में काफी अच्छा प्रभाव डाल सकता है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप हर क्षेत्र में सफलता पाएं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। रूचक राजयोग बनने से आप अपनी समझ और साहस से कानूनी मामलों को आसानी से सुलझाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिल सकता है। संपत्ति और वित्तीय स्थिति पर अच्छा असर पड़ सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

मंगल अपनी ही राशि के पांचवे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में रूचक राजयोग इस राशि के जातकों को अपार सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा की इच्छा पूरी हो सकती है। विदेश में पढ़ाई करने का भी सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की बात करें, तो आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी पदोन्नति के साथ सैलरी में इजाफा कर सकते हैं। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ खूब मुनाफा मिल सकता है। इस राशि के लिए मंगल खुशियां ही खुशियां लेकर आ सकता है। संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। शनि की ढैय्या के अशुभ प्रभाव भी मंगल आपको राहत दिलाएंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

रूचक योग इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। मंगल इस राशि के दूसरे भाव में विराजित है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आय के स्त्रोत खुलेंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा और बचत करने में भी कामयाब हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे थोड़ा खर्च हो सकता है। रूचक योग बनने से आपको थोड़ा सा वाणी में दोष हो सकता है। ऐसे में आपको थोड़ा बचकर रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।