Mangal Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को जमीन- जायदाद और साहस का कारक माना जाता है। इसलिए जिन व्यक्तियों की जन्मकुंडली में मंगल ग्रह सकारात्मक स्थित होता है, उनके पास संपत्ति की कोई कमी नहीं होती है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 18 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको मंगल का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का कन्या राशि में गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में होने जा रहा है। इसलिए विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। मतलब वह किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं। किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। वहीं साथ ही इस दौरान आपके शत्रु आप पर हावी नहीं रहेंगे। वह आपको किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको इस अवधि में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही भाई- बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से आय और लाभ भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। इस अवधि में आप सामाजिक मेलजोल और अपने लिए एक मजबूत नेटवर्क बनाने में कामयाब रहेंगे। वहीं अगर आप पर कर्ज है, तो आप इस अवधि में कर्ज चुका सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी लाभ होता दिख रहा है। पुराने निवेश से भी लाभ के योग हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता भरा साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका करियर काफी बेहतर हो जाएगा। हो सकता है कि जो लोग नौकरीपेशा में हैं उन्हें इस समय कोई अच्छा ऑफर प्राप्त हो जाए। वहीं आपके नए- नए लोगों से संबंध बन सकते हैं। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।