Mangal Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह को वीरता, साहस, शौर्य, क्रोध, युद्ध, शत्रु, अस्त्र- शस्त्र, दुर्घटना से लेकर कई बीमारियों का भी कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल ग्रह जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 10 मई को मंगल कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। चंद्रमा की राशि में मंगल का प्रवेश करने से कई राशियों को लाभ ही लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ।
कब है मंगल गोचर 2023?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 20 मई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 1 जुलाई को सुबह 2 बजकर 37 मिनट तक रहेंगे और फिर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कई राशियों को लाभ, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत होगी।
मंगल के गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ
कन्या राशि
मंगल इस राशि में ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ह बिजनेस में भी लाभ मिलने के पूरे योग दिख रहे हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकते हैं, लेकिन समय रहते आप इसे संभाल लेंगे।
कुंभ राशि
इस राशि में मंगल छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। शत्रु भी परास्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा की जा सकती है। इसके चलते आपको इंक्रीमेंट और पदोन्नति मिल सकती है। लेकिन पैसों का खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस को लेकर किसी यात्रा में भी जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
मीन राशि
इस राशि में मंगल पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से अटके हुए कानूनी काम अब पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल होगी।