Mangal Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 10 मई को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। चंद्रमा की स्वामित्व वाली राशि मंगल की नीच राशि है। ऐसे में में मंगल का ये गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल को वीरता, साहस, पराक्रम का कारक माना जाता है।  मंगल के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों को लाभ मिल सकता है, लेकिन कई राशियां ऐसी है जिन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। जानिए मंगल के कर्क राशि में प्रवेश करने से कौन सी राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि

इस राशि में मंगल कर्क राशि में गोचर करके तीसरे भाव में होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने काम से मतलब रखें, वरना कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कोई विरोधी लोग आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। इसलिए खुद को संभालने की कोशिश करें।

मिथुन राशि

इस राशि में मंगल का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातक अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखें, क्योंकि इसके कारण बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। आपकी कही बातों के कारण वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में भी मुश्किलें पैदा हो सकती है। गुस्सा के कारण परिवार से भी अनबन हो सकता है। बिजनेस और नौकरी में थोड़ी मुश्किलें पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।

कर्क राशि

मंगल इस राशि में प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल की ये नीच राशि होने के कारण इस राशि के जातकों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। आपके गुस्से के कारण बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ने वाला है।

धनु राशि

इस राशि में मंगल आठवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरती चाहिए। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ा तनाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति पर थोड़ा अधिक असर पड़ सकता है। पैसा कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।