Mangal Gochar 2022: मंगल देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे यानि की राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह 30 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022 तक गोचर करेंगे।

ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कई राशि के लोगों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहों के राशि परिवर्तन का अगर अच्छा प्रभाव पड़ता है, तो सारे बिगड़े काम बन जाते हैं और धन आदि का लाभ भी होता है। वहीं अगर इनका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, तो कई बाधाएं और पेरशानियां हो सकती हैं। आइए जानते है मंगल ग्रह के गोचर के किन राशियों के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मेष
इस राशि के जातकों को इस दौरान परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के विवाद में शामिल होने से बचे, जातकों को तनाव की भी समस्या हो सकती है।

वृषभ
कुछ जातकों के प्रेम जीवन के लिए यह समय प्रतिकूल हो सकता हैं। यात्राओं पर जानें का मौका मिल सकता है,लेकिन आर्थिक खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है और इस कारण पैसे की कमी भी हो सकती है। पारिवारिक विवाद भी हो सकता है।

मिथुन
इस दौरान इस राशि के जातकों को स्वास्थ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। घर खरीदनें के लिए यह समय ठीक नहीं है। कुछ जातकों के निजी जीवन में भी पेशानियां हो सकती हैं।

कर्क
जातकों के खर्च बढ़ोतरी हो सकती है और इस कारण आर्थिक समस्या हो सकती है। इसलिए योजना के अनुसार ही पैसा खर्च करें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

मीन
जातकों के मां को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती हैं। जमीन आदि का सौदा इस दौरान न करें। जातकों के कार्यस्थल में परिवर्तन या बदलाव हो सकता है। सुख-सुविधाओं में भी कमी हो सकती है और बेचैनी आदि की भी समस्या से भी ग्रसित हो सकते हैं।