वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भूमि पुत्र मंगल ने कृतिका नक्षत्र प्रवेश कर लिया है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही नई नौकरी और धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपके जो अटके हुए कार्य थे वो बनेंगे। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं करियर में सकारात्मकता आएगी। आपके काम की तारीफ होगी। व्यापार में आपको लाभ होगा। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मंगल ग्रह का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही इस अवधि में आप नए रिश्ते भी बनाएंगे। करियर में नई नौकरी के अवसर मिलेंगे जो आपको संतुष्टि देंगे। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही जो लोग व्यापार करते हैं, वो कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही धन संचय में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रोत्साहन और अन्य लाभों से आपकी आय में वृद्धि होगी।  वहीं आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आप पैसे बचा पाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस समय में आपको परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग भी मिलने वाला है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024