Mahalaxmi Rajyog 2025: ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल को नवग्रह में से काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। ग्रहों के सेनापति मंगल 27 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करके अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए थे। मंगल का ये गोचर  बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि कोई भी ग्रह जब स्वराशि या उच्च राशि में गोचर करता है तो वह बेहद शक्तिशाली होता है। मंगल इस राशि में 7 दिसंबर तक रहेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ेगी, जिससे शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा। इस समय वृश्चिक राशि में मंगल के साथ सूर्य और बुध विराजमान है। वहीं 20 नवंबर को चंद्रमा भी इस राशि में आ जाएंगे। ऐसे में मंगल और चंद्रमा के संयोग से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं महालक्ष्मी राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी….

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 20 नवंबर को चंद्रमा सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे मंगल के साथ युति करके महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये राजयोग करीब 54 घंटे तक बना रहेगा। लेकिन इसका असर लंबे समय तक रहेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों की कुंडली में मंगल- चंद्रमा की युति ग्यारहवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दसवें भाव में शुक्र से मालव्य राजयोग का निर्माण किया है। इसके साथ ही सातवें भाव में गुरु हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। सरकारी काम, प्रोजेक्ट्स आदि से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। विदेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। महालक्ष्मी योग बनने से इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन कगे गैं। भूमि, भवन, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि की कुंडली के तीसरे भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए सामान्य तौर पर मंगल और चंद्रमा की युति कई मायनों में खास हो सकती है। इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको देखने को मिल सकता है। जीवन में खुशियां की दस्तक हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। पराक्रम में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल–चंद्रमा का महालक्ष्मी राजयोग अत्यंत शुभकारी साबित हो सकता है। लग्न भाव में मंगल और चंद्रमा की युति, तथा भाग्य भाव में गुरु की उपस्थिति भाग्य को मजबूत बनाती है। इसके प्रभाव से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने लगेंगे और धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास और साहस में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी, जिससे जीवन में नई खुशियां दस्तक देंगी। मां लक्ष्मी की कृपा से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और धन संचय में सफलता मिल सकती है। यह अवधि व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों दोनों के लिए अत्यंत लाभदायक रहेगी, क्योंकि पद और प्रतिष्ठा प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं।

नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।