Mahalakshmi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में चंद्रमा की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती है, जिससे शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण करते हैं। बता दें कि चंद्रमा जून माह के अंत में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मंगल के साथ युति करेंगे। ऐसे में चंद्र-मंगल योग बनेगा। इसे महालक्ष्मी योग भी कहते हैं। इस योग का निर्माण होने से जातकों को धन, समृद्धि, कलात्मकता, बिजनेस-नौकरी में खूब लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 29 जून को सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 1 जुलाई तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में करीब 54 घंटे मंगल के साथ युति करके महालक्ष्मी राजय़ोग का निर्माण कर रहे हैं। बता दें कि सिंह राशि में पापी ग्रह केतु भी विराजमान है। ऐसे में कुछ राशियों की लाइफ में महालक्ष्मी योग का काफी ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि में मंगल-चंद्र की युति से बना महालक्ष्मी योग छठे भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आप अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव थोड़ा कम हो सकता है। परिवार या फिर दोस्तों के साथ कई घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। बिजनेस में भी आपकी मेहनत का आपको फल मिल सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के लाभ भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। पैसों की तंगी से लेकर कर्ज से निजात मिल सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। अपने प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। कई धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। तनाव थोड़ा कम होगा। पार्टनर के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल-चंद्र युति हो रही है, जिससे छठे भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। मेहनत का फल मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है। मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जीवन में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। बिजनेस की बात करें, तो आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है।
टैरो राशिफल के अनुसार, जून माह का आखिरी सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस सप्ताह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।