Mahalaxmi Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह में से चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन रहते हैं। ऐसे में चंद्रमा का किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती है, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही चंद्रमा जल्द ही मंगल के साथ युति करने वाले हैं, जिससे चंद्र-मंगल योग बनेगा। इसे महालक्ष्मी योग भी कहा जाता है। इस दिन इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने से लेकर नई नौकरी कई अवसर मिल सकते हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं महालक्ष्मी राजयोग बनने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय ग्रहों के सेनापति मंगल कन्या राशि में विराजमान है। वहीं 25 अगस्त को चंद्रमा सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 27 अगस्त को शाम 7 बजकर 21 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे और फिर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। महालक्ष्मी राजयोग करीब 54 घंटे तक बना रहेगा। इस दौरान कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए चंद्र-मंगल की युति से बना महालक्ष्मी योग कई कारकों में लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान, प्रसिद्धि मिल सकती है। आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का फल अब मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। माता के साथ आपके संबंध अच्छे रह सकते हैं। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के तीसरे भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को संचार कौशल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपको नौकरी बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इसके साथ ही तरक्की के भी योग नजर आ रहे हैं। आप अपनी भावनाओं को दूसरे के सामने खुलकर रखने में भी कामयाब हो सकते हैं। ऐसे में आपके जीवन में चला आ रहा मानसिक तनाव भी कम हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। संचार कौशल अच्छा होने के कारण वकील, पत्रकार से लेकर बिजनेस करने वालों को काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं भी ठीक हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के जातकों को चंद्र-मंगल का महालक्ष्मी योग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के अष्टम भाव में ये युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति के मामले में काफी लाभ मिल सकता है। इस अवधि में निवेश करने से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। करियर में भी चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है और नई नौकरी की भी तलाश पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
अगस्त माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बजलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।