Mahalakshmi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह में से चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी राशि में चंद्रमा की युति किसी ग्रह से होती रहती है, जिससे शुभ या फिर अशुभ राजयोगों का निर्माण होता है। बता दें कि आज रात चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर मंगल पहले से ही विराजमान है। ऐसे में मंगल और चंद्र की युति हो रही है, जिससे महालक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कर्क राशि में बना महालक्ष्मी राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…

वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 5 अप्रैल को रात 11 बजकर 24 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 8 अप्रैल तक रहेंगे। करीब 54 घंटे के लिए मंगल के साथ युति करेंगे, जिससे महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के सप्तम भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस भाव को विवाह और साझेदारी का भाव कहा जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के नौवें भाव यानी भाग्य भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। भाग्य का साथ होने से आपको नौकरी के साथ-साथ बिजनेस में भी खूब लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाली है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में आपको सफलता हासिल हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी मंगल-चंद्र की युति अनुकूल साबित हो सकती है। इस राशि के दूसरे भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। लाभ भाव के स्वामी मंगल के धन भाव में होने से आपके लिए काफी हद तक फलदायी हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। ऐसे में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। धन संचित करने में भी कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे, तो कई बीमारियों सही हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। 

कर्मफल दाता शनि से 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा मीन राशि में पहले से ही शुक्र, बुध, सूर्य के साथ राहु विराजमान है। ऐसे में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन शनि के द्वारा मीन राशि में बना पंचग्रही योग इन तीन राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक