Mahalaxmi Rajyog 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल पावरफुल ग्रहों में से एक माने जाते हैं, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि मंगल एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र करने में करीब 18 महीने का वक्त लग जाता है। इस समय मंगल तुला राशि में विराजमान हैं। वहीं नवंबर माह में मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करके शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण करेंगे।
ऐसे ही 27 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे कर्क राशि में विराजमान गुरु बृहस्पति की नवम दृष्टि मंगल में पड़ने वाली है। इसके साथ ही 10 नवंबर को चंद्रमा भी वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। महालक्ष्मी राजयोग के साथ गुरु की दृष्टि पड़ने के कारण कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरी-व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। ऐसे में इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में मंगल विराजमान होंगेपर चंद्रमा के साथ युति करेंगे। वहीं गुरु नवम भाव यानी भाग्य के भाव में विराजमान रहेंगे। गुरु ही नवम दृष्टि इस राशि के लग्न भाव में पड़ेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग सोने पर सुहागा से कम साबित नहीं होगी। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके अलावा आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि छठे भाव में चंद्र-मंगल का महालक्ष्मी राजयोग बनेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों का पराक्रम बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। मीडिया, लेखन, कम्युनिकेशन, ट्रैवल के माध्यम से आप काफी लाभ कमा सकते हैं। धर्म से जुड़े कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही आय में तेजी से वृद्धि हो सकती है। मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें। बदलते मौसम के कारण कुछ समस्याएं हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के द्वितीय भाव में चंद्र-मंगल राजयोग से महालक्ष्मी राजयोग बनने से आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे आमदनी में तेजी से वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। लेकिन अपनी वाणी में थोड़ा सा कंट्रोल रखें वरना बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।
दिवाली के बाद नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।