Mahalakshmi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना-अपना महत्व है। जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिल जाता है। हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं चंद्रमा एकलौता ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चलता है। इसी के कारण ये किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि डालता रहता है। ऐसे ही जून माह में मंगल के साथ चंद्रमा का संयोग हो रहा है, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि पड़ेगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 जून 2025

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय सिंह राशि में विराजमान है। वहीं चंद्रमा की बात करें, तो 9 जून को चंद्रमा सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जााएंगे, जिससे चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा, जो 11 जून तक बना रहेगा। आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग काफी अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। वर्तमान में आप जिस कंपनी में काम कर रहे है वहां से आपको बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपको कई अवसर मिल सकते हैं। धन के मामले में आपको काफी लाभ मिल सकता है। बेवजह खर्च से निजात मिल सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का फल आपको मिल सकता है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों को इस अवधि में काफी लाभ मिल सकते हैं। आपको कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो आपके काम की सराहना होगी। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी का भी सपोर्ट मिल सकता है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको कई स्रोतों से लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ हो सकता है। बिजनेस बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको सफलता हासिल हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाले हैं। करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आप कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं। नौकरी बदलाव करने के लिए ये अच्छा समय साबित हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में कई धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर और आपके बीच चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती है। स्वास्थ्य भी संतुलित रहेगा।

जून माह के दूसरे सप्ताह बुध उदित और गुरु अस्त होने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो सूर्य वृषभ राशि, मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें