Mahalaxmi Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। इस समय भूमिपुत्र मंगल धनु राशि में विराजमान है। इस राशि में रहकर मंगल किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर कोणीय स्थिति बनती रहेगी। ऐसे ही मंगल का जल्द ही चंद्रमा के साथ युति होने वाली है, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। इन राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। ऐसे में सुख-समृद्धि, धन-संपदा के साथ नौकरी-बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 19 दिसंबर को रात 10 बजकर 50 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर मंगल के अलावा सूर्य और शुक्र भी विराजमान है। ऐसे में महालक्ष्मी के साथ कलात्मक और अमावस्या योग का निर्माण हो रहा है।
आज का विशेष मुहूर्त
चंद्र गोचर समय: रात 10:50 बजे (19 दिसंबर 2025)
बनने वाले योग: महालक्ष्मी राजयोग, लक्ष्मी-नारायण योग और अमावस्या योग।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
लक्ष्मी–नारायण राजयोग के निर्माण से कन्या राशि के जातकों के जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। बुध और शुक्र का संयोग आपकी गोचर कुंडली में चतुर्थ भाव (सुख भाव) में होने के कारण वाहन और संपत्ति की प्राप्ति संभव है। इस अवधि में आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का निर्णय ले सकते हैं। साथ ही आपके रहन-सहन और सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। यदि आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो किसी महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी की प्राप्ति के संकेत मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं, जिससे करियर में स्थिरता और संतोष आएगा। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। विशेषकर माता का सहयोग और आशीर्वाद आपके कार्यों को सफल बनाएगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे, जिससे जीवनशैली (Lifestyle) में सुधार होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी-नारायण राजयोग का निर्माण आपकी राशि के लग्न भाव में हो रहा है, जो आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली रहने वाला है। इस राजयोग के प्रभाव से आपके स्वभाव में आकर्षण बढ़ेगा। आप कठिन निर्णय भी बड़ी आसानी से लेंगे और लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और अधिक मधुर होंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और कद बढ़ेगा। यदि आप लंबे समय से एक ही पद पर अटके हुए थे, तो अब आपको पदोन्नति या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से उम्मीद से अधिक मुनाफा होने के योग हैं। आपकी कुंडली में रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और वर्षों पुरानी कोई मनोकामना इस दौरान पूरी हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में मंगल-चंद्रमा का संयोग हो रहा है। ज्योतिष में ‘आय और लाभ’ का स्थान माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही मन में संतोष रहेगा और माता-पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। आपको सीनियर्स और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी। ऐसे में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह समय मजबूत रहेगा। आय में वृद्धि के साथ बचत करने की क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति और बेहतर होगी। ग्यारहवें भाव में मंगल-चंद्र की युति से आय के नए स्रोत खुलेंगे। न केवल आपकी सैलरी या मुनाफे में वृद्धि होगी, बल्कि आप पुरानी उधारी या कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। बचत करने की आपकी क्षमता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संवाद बढ़ेगा।
- नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
