Mahalakshmi Yog: नवग्रह में से चंद्रमा एकलौता ऐसा ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चलता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में चंद्रमा का किसी न किसी ग्रह के साथ युति हो रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 15 दिन शुभ, तो 15 दिन अशुभ प्रभाव डालता है। इसी के कारण अगर किसी शुभ ग्रह के साथ चंद्रमा की युति हुई है, तो कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। ऐसे ही चंद्रमा की मंगल के साथ युति हो रही है, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। मिथुन राशि में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ मिल सकता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। आइए जानते हैं महालक्ष्मी योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…
द्रिंक पंचांग के अनुसार, इस समय ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में विराजमान है और वह 20 अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इसके साथ ही चंद्रमा की बात करें, तो 24 सितंबर को सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं और 26 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में महालक्ष्मी योग का निर्माण तीसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आपके द्वारा लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों में अब लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप परिवार या दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। व्यापार में भी आपको खूब मुनाफा हो सकता है। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकता है। इससे आपका व्यापार और भी ज्यादा सक्सेसफुल हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
महालक्ष्मी योग इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपको धन लाभ के साथ कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आपको उच्च स्तर का आराम मिल सकता है। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। जीवन खुशनुमा रहने वाला है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही व्यापार में भी आपका लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। ऐसे में आपको खूब लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी महालक्ष्मी योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के पंचम भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कमाई के नए स्त्रोत खुलेंगे। इससे आपको खूब लाभ मिलने के आसार है। कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा किए जा रहे कामों की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वाहन, संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।