Mahalakshmi Yog In Mithun: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माता, मन, मनोबल, रचनात्मकता आदि का कारक माना जाता है। चंद्रमा इकलौता ऐसा ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चलता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिनों तक रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती है, जिससे कई राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे ही जब मंगल और चंद्रमा दोनों ग्रह एक साथ एक ही राशि में युति होती है, तो महालक्ष्मी योग बनता है। ये योग काफी शुभ माना जाता है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इसके साथ ही धन-संपत्ति, यश, पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी योग किन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 27 अगस्त को सुबह 3 बजकर 41 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर गए थे। इसके बाद 30 अगस्त को सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन राशि में पहले से ही मंगल ग्रह विराजमान है। ऐसे में महालक्ष्मी योग 30 अगस्त तक रहेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में महालक्ष्मी योग दशम भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।धन लाभ के साथ करियर में वृद्धि देखने को मिलेगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपको किसी न किसी प्रकार से लाभ मिलेगा। वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। बहुत समय पहले किए गए निवेश से अब अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसके साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए ये अवधि अच्छी जाने वाली है। आपका काम में मन लगेगा। इसके साथ ही बॉस के साथ अच्छी बनेगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए ये अवधि अच्छी साबित हो सकती है। आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में कई खुशियां आ सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही नई जिम्मेदारियां दी जा सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। विदेशों से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर आपका व्यापार विदेश में है, तो आपको खूब मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थित भी अच्छी होगी और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी महालक्ष्मी योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपको कई माध्यमों से धन लाभ मिल सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो उन्हें भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से कमाई के नए जरिया खुलेंगे। इस राशि के जातकों को अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है। पार्टनर एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।