Mahalaxmi Rajyog 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल को ज्योतिष में शक्ति और पराक्रम का कारक माना गया है। यह ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और लगभग 45 दिनों तक एक राशि में रहते हैं। इस प्रकार, मंगल को पूरा राशि चक्र पूरा करने में लगभग 18 महीने का समय लगता है। वर्तमान में मंगल तुला राशि में स्थित हैं, लेकिन नवंबर माह में वे अपने स्वगृह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान मंगल अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाकर कई शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण करेंगे।
बता दें कि अक्टूबर माह में मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करने कर गए थे। ऐसे में चंद्रमा के साथ जल्द ही संयोग करने वाले हैं, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह विशेष योग अत्यंत शुभ माना गया है, क्योंकि कर्क राशि में मौजूद गुरु की दृष्टि मंगल और चंद्रमा दोनों पर पड़ रही है। ऐसे में ये काफी शक्तिशाली स्थिति में रहेंगे बन रही है। इस महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को भाग्य का प्रबल साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में विशेष लाभ की संभावना रहेगी। धन में वृद्धि, नए अवसरों की प्राप्ति और आर्थिक स्थिरता की स्थिति बन सकती है। ऐसे में यह योग तीन प्रमुख राशियों के जातकों के लिए अत्यंत शुभ फलदायक सिद्ध होगा। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल इस समय वृश्चिक राशि में विराजमान है। जहां पर बुध के साथ सूर्य भी विराजमान होंगे। ऐसे में त्रिग्रही योग के साथ रूचक राजयोग, बुधादित्य योग बन रहा है। वहीं 20 नवंबर को चंद्रमा सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे मंगल के साथ युति करके महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल-चंद्रमा का महालक्ष्मी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के कुंडली में लग्न भाव में मंगल और चंद्रमा की युति हो रही है। इसके अलावा भाग्य भाव में गुरु विराजमान है। जिसके कारण इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आत्मविश्वास, साहस में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा से आमदनी के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और अच्छा खासा धन संचित कर पाने में सफल होंगे। ये अवधि व्यापार और नौकरीपेशा जातकों के लिए भी खास जाने वाला है। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी महालक्ष्मी राजयोग काफी लकी साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शुक्र विराजमान है और मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही मंगल, चंद्रमा के साथ-साथ सूर्य भी धन भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यापार के द्वारा भी खूब पैसा कमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। इसके साथ ही वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस समय धन का संचय और धन का निवेश बढ़ेगा। आप अपने सपनों को पूरा कर पाने में सफल होंगे। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके साथ ही वाहन, प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
इस राशि के नवम भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राशि में लग्न भाव में शनि विराजमान है। इसके साथ ही बारहवें भाव में राहु और देवगुरु उच्च राशि कर्क में बैठकर इस राशि के पंचम भाव में विराजमान है। इसके साथ ही शुक्र आठवें भाव में है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपका समय अच्छा जाने वाला है। आमदनी के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा जाने वाला है।
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
