Navpancham Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ग्रहों के सेनापति मंगल करीब 56 दिन के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहती हैं। इस समय मंगल मिथुन राशि में विराजमान है। वहीं मंगल की बुध के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। दरअसल, 23 फरवरी को रात 10 बजकर 26 मिनट पर बुध और मंगल एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्णाम हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह प्रभाव देखने को मिलने वाला है, लेकिन इन तीन राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है। जानें इन तीन लकी राशियों के बारे में…
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप अपने भविष्य पर अधिक ध्यान दे सकते हैं। इसके साथ ही सोच-विचार करके आप हर क्षेत्र में अपार सफलता पा सकते हैं। काम के बोझ में दबें है, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां अब समाप्त हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
मंगल-बुध का बना नवपंचम राजयोग इस राशि के लिए लकी साबित हो सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। बौद्धिक क्षमता की तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है। नौकरी में आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का फल आप आपको मिल सकता है। नौकरी में खूब सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में भी आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते है। ट्रेड के माध्यम से आपको खूब लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल-बुध का नवपंचम राजयोग खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। माता के सेहत पर सुधार देखने को मिलने वाला है। आपकी मनपसंद जगह पर दोस्त या फिर परिवार के साथ जा सकते हैं। नौकरी में किसी संस्थान पर अप्लाई किया है, तो वहां से आपको कॉल आ सकती है। पेशेवर जीवन में आप आगे बढ़ सकेंगे। इसके साथ ही सरकारी नौकरी मिलने के भी काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में मार्च माह की 4 तारीख को चंद्रमा की गुरु के साथ युति होने वाली है, जिससे गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में 12 में से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।