Shadashtak Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक निश्चित अवधि के बाद ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि मंगल और बुध 8 फरवरी को सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर एक दूसरे से आठवें और छठे स्थान पर स्थित होंगे यानी एक-दूसरे से 150 डिग्री पर होंगे, जिससे षडाष्टक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं षडाष्टक योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग काफी लाभकारी सिद्ध बो सकता है। इस राशि के जातकों का पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और उनके माध्यम से आपको काफी लाभ मिल सकते है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा काम में किए जा रही मेहनत और प्रयास में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।  व्यापार में बंपर लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व  में निखार आएंगा। इसके साथ ही आपकी लाइफस्टाइल अच्छी रहेगी, जिससे सेहत पर अच्छा असर पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य-बुध का षडाष्टक योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आपको काफी सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। इससे आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही आप बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मंगल और बुध का षडाष्टक योग मकर राशि के जातकों के लिए काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा किसी काम में की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में आपको पर्याप्त मात्रा में सफलता हासिल हो सकती है। अप्रत्याशित धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

कर्मफल दाता हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर अपनी स्थिति में भी बदलाव करते रहते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में जरूर पड़ता है। ऐसे ही शनि करीब 30 साल बाद मीन राशि में उदित होने वाले हैं। जिसके कारण 3 तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।