Mangal Asta in Kanya Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  साहस और पराक्रम के कारक और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह इस समय बुध की राशि कन्या राशि में विराजमान है। वहीं 24 सितंबर की शाम 06 बजकर 26 मिनट पर कन्या राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शत्रु की राशि में मंगल  के अस्त होने से कई राशियों के जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, मंगल के कन्या राशि में अस्त होने से वह शक्तिहीन हो सकता है। ऐसे में कुछ राशियों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। आइए जानते हैं मंगल के अस्त होने से किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में मंगल छठे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में थोड़ी सी मुश्किलें पैदा हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आपके काम का कोई दूसरा क्रेडिट ले सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं। काम को लेकर प्रशंसा न मिलने के कारण थोड़ा निराश हो सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

कर्क राशि ( Cancer Zodiac)

इस राशि में मंगल तीसरे भाव में अस्त हो रहा है। इस राशि के जातकों को भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। मंगल के अस्त होने से बिजनेस-नौकरी में परेशानियों के साथ असफलता हाथ लग सकती है।  अपने सहयोगियों और उच्च अधिकारियों का साथ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों के हाथ से भी कोई बड़ी डील निकल सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। इस राशि में मंगल बारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। कार्यस्थल में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को थोड़ा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रतिस्पर्धी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। ऐसे में काम में थोड़ी सी रुकावट उत्पन्न हो सकती है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।