Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल हर 45 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि इस समय मंगल शनि की राशि मकर राशि में विराजमान है। जहां पर वह सूर्य, बुध, शुक्र के साथ युति कर रहे हैं। वहीं आज दोपहर को वह वृषभ राशि में विराजमान अरुण के साथ भी संयोग करने वाले हैं, जिससे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस खास राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 20 जनवरी को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर अरुण और मंगल एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। मंगल अपनी उच्च राशि मकर में होकर पहले से ही रूचक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में मंगल पंचम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। सूर्य के द्वादश भाव में दृष्टि होने से इस राशि के जातकों को विदेश में उच्च शिक्षा पाने के योग बन रहे हैं। माता-पिता, गुरु आदि का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। मंगल तीसरे भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा को लेकर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि भी तेजी से हो सकती है। आपकी ऊर्जा और उत्साह में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही भविष्य के लिए धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। संतान सुख के भी संकेत नजर आ रहे हैं।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल-अरुण का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के सप्तम भाव में सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध का चतुर्ग्रही योग के अलावा मंगल रूचक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को उल्लेखनीय सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। सप्तम भाव एक्टिव हो जाएगा। ऐसे में पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। मंगल के उच्च की राशि में होने से इस राशि के जातकों के आत्मबल, आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। जहां मंगल आत्मबल बढ़ाएगा, तो शुक्र आय के नए स्त्रोत खोलेंगे। नौकरी, व्यापार के माध्यम से अच्छा खासा धन संचित कर पाने में सफल होंगे। निर्णय क्षमता में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है।
कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। छात्रों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। एकाग्रता बढ़ेगी। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगू। इसके अलावा सोशल मीडिया, विदेशी माध्यमों से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में घर खरीदने या फिर घर के नवीनीकरण के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता में तेजी से वृद्धि हो सकती है। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल-अरुण का नवपंचम राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में मंगल उच्च अवस्था में बैठे हैं। ऐसे में इस राशि के जातक जो प्रॉपर्टी, डिफेंस, मेडिकल, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े है, तो उन्हें काफी लाभ मिल सकता है। सरकारी कामों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश में नौकरी करने का योग बन रहा है।
मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होने के कारण संचार माध्यमों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, इंटरनेट और डिजिटल साधनों के जरिए विदेश से जुड़ने का मौका मिल सकता है। निवेश करने से भी लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। कुंभ राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है।
तुला राशि के जातकों के लिए नया साल 2026 काफी अच्छा जाने वाला है। धन के दाता शुक्र आपको कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकते हैं और जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आइए जानते हैं तुला राशि के जातकों की इस साल होने वाली 10 भविष्यवाणियां..
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
