Mangal Arun Labh Drishti 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। आत्मा के कारक मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, आत्मविश्वास आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। बता दें कि इस समय मंगल मिथुन राशि में विराजमान है। वहीं 23 जनवरी को रात 8:32 मिनट पर मंगल और अरुण एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होगा, जिससे त्रिएकादश योग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से तृतीय और एकादश भाव में रहते हैं, तब त्रिएकादश कोणीय संयोग बनता है जिसे ‘लाभ दृष्टि’ कहते हैं। ये दृष्टि काफी शुभ मानी जाती है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मंगल-अरुण का बना लाभ दृष्टि किन राशियों के लिए होगा लाभकारी..
मंगल-अरुण की लाभ दृष्टि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। वहीं दूसरी ओर अरुण को यूरेनस कहा जाता है, जो सबसे क्रांतिकारी ग्रहों में से एक माना जाता है। ये जीवन में परिवर्तन की इच्छा उत्पन्न करता है और इसे बुद्धि का ग्रह भी कहा जाता है। यूरेनस के साथ मंगल के लाभ दृष्टि बनाने से इन राशियों को लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए लाभ दृष्टि लाभकारी सिद्ध हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपका विनम्र स्वभाव काम आ सकता है। धैर्य से काम करेंगे, तो सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है। तरक्की के साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक तंगी अच्छी रह सकती है। लव लाइफ बेहतर हो सकती है। पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाकर चलें, वरना खुशियों पर बुरा असर पड़ सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल-अरुण का लाभ दृष्टि योग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा बनाई गई योजना सही दिशा पर जा सकती है। करियर के क्षेत्र में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इसमें सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत से खूब सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस में भी आप खूब चमकेंगे। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां फायदेमंद साबित हो सकती है। ट्रेड के माध्यम से आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन बेकार के धन खर्च से बचकर रहें।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आपका जीवन थोड़ा अच्छा हो सकता है। आपके काम की सराहना की जाएगी। व्यापार में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही बिजनेसमैन के रूप में आपको खिताब भी मिल सकता है। अधिक से अधिक पैसा कमाने में सफल होंगे और जरूरत के हिसाब से धन खर्च होगा और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ और दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही जनवरी के चौथे सप्ताह किन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।