वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने शत्रु और मित्र ग्रह के साथ राशि परिवर्तन करते हैं, आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल देव 21 जनवरी मंगलवार से मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही दैत्य गुरु शुक्र अपनी मित्र राशि कुंभ को छोड़कर उच्च राशि मीन में 28 जनवरी को सुबह 7.03 बजे प्रवेश करेंगे। ये यहां पर 31 मई तक रहेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों मित्र ग्रह की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से 12वें स्थान में तो वहीं मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के तीसरे स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगेष साथ ही इस समय व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा और फिजूलखर्ची कम होगी। काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। नई नौकरी के ऑफर या विदेशी प्रोजेक्ट्स मिलने के योग हैं। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल और शुक्र का गोचर सिंह राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर तो वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार में शांति और सुख का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा और प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। वहीं इस समय धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आएगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा। काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान पर तो वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।