Panchank Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में भूमिपुत्र मंगल को नवग्रहों में अत्यंत प्रभावशाली ग्रह माना गया है। मंगल निश्चित समय के अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य दिखाई देता है। वर्तमान समय में मंगल धनु राशि में विराजमान हैं। इस दौरान मंगल धनु राशि में रहते हुए अन्य ग्रहों के साथ युति एवं दृष्टि संबंध बनाएंगे, जिससे कई शुभ और अशुभ योग बनते-बिगड़ते रहेंगे। इसी क्रम में 7 जनवरी को मंगल वरुण ग्रह के साथ संयोग करके पंचांक योग का निर्माण करने जा रहे हैं। इस विशेष योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को खास लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं वे कौन-सी तीन भाग्यशाली राशियां हैं, जिन पर इस योग का सकारात्मक असर पड़ेगा…

Yearly Tarot Horoscope 2026: सूर्य के साल में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, टैरो कार्ड्स से जानें अपना भविष्य

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7 जनवरी को रात 9 बजकर 37 मिनट पर मंगल और वरुण एक-दूसरे से 72 डिग्री पर होंगे, जिससे पंचांक योग का निर्माण हो रहा है। इस समय वरुण शनि की राशि मकर में विराजमान है। वह एक राशि में करीब 14 साल रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र करने में करीब 164 वर्ष का वक्त लग जाता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए वरुण-मंगल का पंचांग योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में मंगल विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। मानसिक शांति मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसमें आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। नुकसान होने की संभावनाएं कम बन रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ते में चला आ रहा तनाव थोड़ा कम हो सकता है। 

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल हो सकती है। मंगल छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर सातवें भाव में विराजमान है। जहां से वह वरुण के साथ पंचांक योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान संतान से सुख की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इसके साथ ही नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपके पेशेवर जीवन में काफी उन्नति कर सकते हैं।  शेयर मार्केट, ट्रेडिंग या सट्टे से जुड़े जातकों को काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में जीवनसाथी के साथ मधुर और सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपसी समझ और प्रेम में वृद्धि होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत बनेंगे। मानसिक प्रसन्नता के कारण शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल और वरुण का पंचांक योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के पांचवें भाव में मंगल विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके अलावा आपका झुकाव भी अध्यात्म की ओर बढ़ सकता है। करियर के क्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता और विवेक आपको सफलता दिलाएंगे। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और नौकरी में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। आपकी मेहनत और सूझबूझ के कारण आय में वृद्धि होगी । इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत कर पाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृषभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026
तुला वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृश्चिक वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें