Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में, भूमिपुत्र मंगल को नवग्रह में काफी प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है। जिसका असर 12 राशियों में देखने को मिल जाता है। बता दें कि मंगल इस समय वृश्चिक राशि में विराजमान है। अपनी ही स्वराशि में रहने से मंगल रूचक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। मंगल इस राशि में रहकर किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि डालते रहेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे ही मंगल 4 नवंबर को वरुण के साथ संयोग करके नवपंचम नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन तीन राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 नवंबर को सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर मंगल और वरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। मंगल इस समय वृश्चिक और वरुण मीन राशि में विराजमान है। वरुण एक राशि में करीब 14 साल तक रहते हैं।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल और वरुण का नवपंचम राजयोग बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इसके साथ बन रहा रूचक राजयोग जीवन में खुशियों और तरक्की के नए द्वार खोल सकता है। इस अवधि में नई नौकरी या नए व्यवसाय की संभावनाएं मजबूत रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यस्थल पर प्रशंसा और सफलता मिल सकती है। बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होने से आप बड़े से बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकेंगे।आर्थि क क्षेत्र में भी अच्छा समय रहने वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे और वित्तीय स्थिति मज़बूत होगी। इसके अतिरिक्त कर्क राशि में स्थित गुरु आपके लिए और अधिक लाभदायक सिद्ध होंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और कई मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी आपकी जीत तय हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको योग्य सफलता मिलेगी। साथ ही पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। लव लाइफ के मामले में भी समय अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनेंगे और साथ में अच्छा समय बिताएंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कई क्षेत्रों में शानदार सफलता मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप अपनी बात खुलकर और प्रभावशाली तरीके से रख पाएंगे। व्यावसायिक मामलों में लाभ के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर और तरक्की के योग हैं। वहीं, बिजनेस में लंबे समय से अटकी कोई डील अब पूरी होकर अच्छा मुनाफा दे सकती है।

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।