Sun Transit In Mesh And Mars Gochar: वैदिक ज्योतिष अनुसार अप्रैल का महीना बेहद खास होने जा रहा है। आपको बता दें कि अप्रैल के महीने में ग्रहों के सेनापति मंगल और ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव अपनी मेष राशि में प्रवेश करेंगे। तो वहीं मंगल ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत सकती है। साथ इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर तो वहीं सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं  आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। इसके साथ ही पारिवारिक शांति भी बनी रहेगी। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

सूर्य और मंगल का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धन भाव पर तो वही मंगल ग्रह पंचम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही यदि आप किसी निवेश या व्यापारिक योजना के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय उसे शुरू करने के लिए उत्तम है। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इंवेस्टमेंट या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वहीं सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली सप्तम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही पिछले कुछ दिनों से कपल के बीच मनमुटाव चल रहे हैं तो स्थिति के सामान्य होने की उम्मीद है। सिंगल लोगों को उनका जीवनसाथी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025