Mangal And Sun Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नीच और उच्च होते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 17 अक्टूबर सूर्य देव अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही 20 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह दोनों मित्र ग्रह 50 साल बाद एक साथ नीच हो रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- सपंत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से धन भाव पर तो वहीं सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आपको अपने करियर में भी लाभ मिलेगा। आपके शब्दों का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आप अपनी योग्यता और कला से सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। वहीं जिन लोगों का प्रेम संबंध चल रहा है, उनको सफलता मिल सकती है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

सूर्य और मंंगल की चाल में बदलाव मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से सप्तम स्थान पर तो वहीं मंगल ग्रह चतुर्थ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी सुख- सुविधाओंं में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस अवधि में वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में तो वहीं सूर्य देव छठे स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वद्धि होगी। साथ ही आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं इस समय आपको अपने करियर में भी लाभ मिलेगा। आपके शब्दों का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आप अपनी योग्यता और कला से सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। साथ ही इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024