Shani Mangal Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार मार्च के महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। साथ ही कुछ ग्रहों की युति बनने जा रही है। जिसमें 30 साल बाद मंगल और शनि की युति कुंभ राशि में होने जा रही है। मंगल-शनि के इस संयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों पर इन दोनों ग्रहों की युति का असर बहुत ही अच्छा रहेगा। साथ ही इन राशियो की किस्मत पलट सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और शनि की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि ये युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में भी तरक्की के कई अवसर मिल सकते हैं। आपकी सैलेरी बढ़ने के साथ आपको कार्यस्थल में प्रमोशन भी मिल सकता है। साथ ही कारोबारियों को निवेश से लाभ मिल सकता है। कोई बड़ी व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है। वहीं आमदनी में वृद्धि के साथ आय के कई और स्त्रोत खुलेंगे। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)’
आप लोगों के लिए शनि और मंगल की युति फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं। उन्हें नई नौकरी का शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस युति के बनने के बाद आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यापार में नए आईडिया से धन कमाने के अवसर बनेंगे। वहीं आपकी आय के कई नए स्त्रोत खुलेंगे। साथ ही आप बड़ी बचत करने में कामयाब भी रहेंगे। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि और मंगल का संयोग बनने से मकर राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पारिवारिक माहौल की बात करें, तो घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।