Rahu And Mangal Yuti Angarak Yoga: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करके अपने मित्र और शत्रु ग्रह के साथ संयोग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि फरवरी के अंत में मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से मायावी ग्रह राहु स्थित हैं। ऐसे इन दोनों ग्रहों की युति से अंगारक योग बनेगा। ज्योतिष में इस योग को बेहद अशुभ माना गया है। इसलिए इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों की मुश्किलेंं बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत से संबंधित परेशानी हो सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए अंगारक योग प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 12वें स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको धन की हानि झेलनी पड़ सकती है। साथ ही आप पर कोई झूठा इल्जाम या मुकदमा का आपको सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ फिजूल खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए इस दौरान आपके भाई- बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। जिनसे मन खराब हो सकता हैष वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ परिशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही नहीं करें।
कर्क राशि (Leo Zodiac)
अंगारक योग का बनना सिंह राशि के लोगों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको गुप्त रोग परेशान कर सकते हैं। वहीं कोई चोट- दुर्घटना आपके साथ घटित हो सकती है।साथ ही जो हार्ट के रोगी हैं उनको भी समय ध्यान रखना चाहिए। साथ ही इस समय कोई नया कार्य करने से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। साथ ही इस समय जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और मंगल की युति नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से छठे स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही साथ ही कोर्ट- कचहरी से जुड़े हुए मामलों में असफलता हाथ लग सकती है । वहीं गुप्त शत्रु हावी हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको खून से जुड़े हुए रोग परेशान कर सकते हैं।
