वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से ही केतु विराजमान होंगे ऐसे में मंगल और केतु की युति सिंह राशि में होने से अशुभ विस्फोटक योग बनेगा। जिससे कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। इ लोगों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए विस्फोटक योग हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु और मंगल की युति आपकी राशि से अष्टम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको कोई रोग हो सकता है। साथ ही पुराना रोग उभर सकता है। वहीं इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी सेहत भी खराब रह सकती है। वहीं इस समय किसी को रुपए उधार न दें।
मीन राशि (Meen Zodiac)
विस्फोटक योग मीन राशि के जातकों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से छठे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है। वहीं गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको चोट- दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। वहीं इस दौरान आपको धैर्य के साथ काम करना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। किसी को दिया गया उधार पैसा वापस मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगोंं के लिए विस्फोटक योग का बनना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल और केतु की युति आपकी राशि से 12वें भाव पर बनने जा रही है। इससिए इस समय आपका धन डूब सकता है। साथ ही कुछ फालतू खर्च हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों को नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, जिससे काम का तनाव बढ़ेगा।