Mangal And Guru Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने मित्र और शत्रु ग्रह के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने वृष राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति वृष राशि में बन गई है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और मंगल की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बन रही है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी कमाई भी इस दौरान बहुत जबरदस्त रहने वाली है। आप अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस अवधि में आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। आप सकारात्मक ऊर्जा के चलते अपने कई काम पूरे करने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आपके कम्युनिकेशन में सुधार आएगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
गुरु और मंगल का संयोग मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर बन रही है। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो छात्र उच्च शिक्षा में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर देखें तो आपको आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। व्यक्तिगत मोर्चे पर देखें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। वहीं अगर आप अविवाहित हैं और आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति और मंगल ग्रह की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आप अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर काफी कुछ हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं व्यावसायिक मोर्चे पर देखें तो आपको इस दौरान कोई ऐसी डील मिल सकती है जिससे आपको अच्छी मात्रा में धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आप अपने जीवनसाथी से काफी संतुष्ट और खुश नजर आएंगे। साथ ही इस समय आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।